Breaking News

Banner

अरपा भैसाझार नहर भूमि अधिग्रहण मामले में सकरी तत्कालीन पटवारी वर्तमान आर आई मुकेश साहू सस्पेंड, कलेक्टर की कार्यवाई ।

# प्रदीप पटेल | 28 Jul, 2021

बिलासपुर। कलेक्टर साराँश मित्तर ने सकरी अरपा भैसाझार नहर के भूमि अधिग्रहण मामले में तत्कालीन पटवारी और वर्तमान आर आई मुकेश साहू को सस्पेंड कर दिया है। मामले में गठित जांच समिति ने भूमि अधिग्रहण मामले में भारी अनियमितता पाई है। तत्कालीन सकरी पटवारी मुकेश साहू ने फर्जीवाड़ा करके एक ही मामले में कई प्रतिवेदन लगाया, और जमीन बटांकन को इधर से उधर कर कुछ लोगो को फायदा पहुंचाने के लिए खसरा नम्बर में फेरबदल कर उक्त लोगो को शासन से अधिक मुआवजा दिलवाया गया। समिति ने पूरी तरह से मामले में तत्कालीन पटवारी द्वारा सरकारी जमीन में फर्जीवाड़ा करना पाया, जिसके कारण शासन को राजस्व का नुकसान हुआ।

पटवारी ने एक अग्रवाल परिवार के सदस्यों को 14 करोड़ से मुवायजा दिला दिया। 48 करोड़ के मुवायजा मामले में एक डॉक्टर को पांच करोड़ बाट दिया । इस मामले में कलेक्टर साराँश मित्तर ने बताया कि तत्कालीन पटवारी तखतपुर हल्का नंबर 45 ने बड़ी अनियमितता की है एक मामले के कई प्रतिवेदन लगाकर गडबडी की है। मामले में जांच समिति गठित की गई थी जांच समिति के रिपोर्ट के आधार पर आर आई और तत्कालीन पटवारी मुकेश साहू को सस्पेंड कर दिया गया है ।