Breaking News

Banner

जिले में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले मां बेटी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 27 Jul, 2021

बिलासपुर। जिले में ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया है, एक युवती ने खुद यह आरोप लगाया है, शिकायत करने युवती कीटनाशक पीकर सरकंडा थाना पहुंची। युवती को इस हालत में देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस तत्काल उसे सिम्स हॉस्पिटल ले गए, ठीक होने के बाद उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई, ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार चलाने का लिया है । जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय रायगढ़ निवासी युवती की पहचान फेसबुक में बिलासपुर की ब्यूटी पार्लर संचालिका से हुई थी, चैटिंग के दौरान युवती ने अपनी आर्थिक परेशान बताई, कहा कि कुछ काम कर अपना व परिवार का पालन करना चाहती है।

महिला ने उसे बिलासपुर में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करने का झांसा दिया। युवती फरवरी में बिलासपुर आकर उसके घर रहने लगी, कुछ महीने ठीक रहा उसके बाद पार्लर संचालिक और उसकी बेटी ने युवती को देह व्यापार में धकेल दिया। मां-बेटी युवती के साथ मारपीट करते हुए डरा धमकाकर रखते थे, 24 जुलाई को युवती किसी तरह सरकंडा थाने पहुंची थी, पुलिस ने आरोपी मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है ।