Breaking News

Banner

ब्याज के नाम पर सूदखोरों का आतंक, गाली गलौच और जान से मारने की दी धमकी, शिकायत के बाद शिकंजे में आया सूदखोर ।

# प्रदीप पटेल | 27 Jul, 2021

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने सूदखोर को शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है, सूदखोर ने प्रार्थी को जान से मारने और परिवार को बदनाम की धमकी दिया था । सिविल लाइन पुलिस के अनुसार अज्ञेय नगर निवासी बंटी दुसेजा ने बताया कि आरोपी राहुल होरा ने मोबाइल पर उसकी मां से गाली गलौच किया है, और जान से मारने की धमकी भी दी है, पुलिस ने बंटी दुसेजा की शिकायत पर अपराध दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार किया है । बंटी दुसेजा ने बताया की  23 जुलाई को रात्रि करीब 10 बजे राहुल होरा मोबाइल काल किया, काल कों उसकी मां ने उठाया, दूसरी तरफ से राहुल होरा ने ब्याज के नाम पर मां से अश्लील गाली गलौच किया ।              

दुसेजा ने बताया कि राहुल होरा से उसने 5 लाख रूपए आठ प्रतिशत की ब्याज पर लिया है, अब तक 10 लाख 72 हजार रूपए ब्याज में दे भी चुका है, 29 जून को राहुल और उसके पिता हरवंश होरा अपनी कार में बैठाकर घण्टो घुमाया । इस दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, साथ ही कहा कि यदि ब्याज  का पैसा नहीं दिया तो परिवार को बदनाम कर देगा, राहुल और उसके पिता ने दबाव डालकर एसबीआई का दो ब्लैंक चेक उधार में लिया है, जब उसका भाई राम कुमार राहुल से मिलने गया तो उसे मारा पीटा गया है । शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल होरा को हिरासत में लिया, पूछताछ के दौरान राहुल ने जुर्म कबूल किया, साथ ही एसबीआई के दोनों ब्लैंक चेक को बरामद किया गया, राहुल होरा को गिऱफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।