Breaking News

Banner

दहेज में नहीं मिली बाइक तो ससुराल वालों ने बहू को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम ।

# प्रदीप पटेल | 25 Jul, 2021

पटना। बिहार के रोहतास में दहेज के लिए जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। ससुराल वाले इतने दुस्साहसी हैं कि उन्होंने बहू के घर पर फोन कर कहा कि जलाने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने विवाहिता के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। दौड़े-भागे मायके वाले जब ससुराल पहुंचे तो अपनी बेटी को अंतिम सांसें गिनते पाया। बुरी तरह झुलसी बेटी को माता-पिता इलाज के लिए सासाराम ले आए। 85% प्रतिशत बर्न के कारण उसे बनारस रेफर कर दिया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । डॉक्टरों के अनुसार 85% प्रतिशत बर्न के कारण विवाहिता की हालत अति नाजुक है, जिसके कारण ऑक्सीजन लगाया गया है। अस्पताल के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई है। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हैं ।

शिवसागर थाना के बभनी के रामाशीष शाह के बेटी ममता की शादी 2 साल पहले रसेनुआं के उपेंद्र शाह से हुई थी। शुरू से ही दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। ससुराल वाले दहेज में बाइक मांग रहे थे। समझाने-बुझाने के बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला था। ममता की कोई संतान नहीं थी, इसलिए भी पति दूसरी शादी की धमकी देता था । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शिवसागर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि रसेनुआं गांव में दहेज के लिए जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। महिला की बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गई है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी ।

ससुराल वालों ने शनिवार रात मायके वालों को धमकी बेटी को जलाने की धमकी दी थी। पीड़िता का इलाज कराने आए भाई अविनाश कुमार गुप्ता ने बताया कि रात में बहनोई ने फोन किया कि उसकी बहन को जलाने जा रहा है। जब तक मायके वाले पहुंचते तब तक केरोसिन डाल उसे जला दिया गया था। उन्होंने बताया बताया कि बहन बुरी तरह झुलस चुकी थी। बचाने के लिए सासाराम से बनारस ले गए, जहां उसकी मौत हो गई है ।