Breaking News

Banner

 दो दिनों से हो रही क्षेत्र में झमाझम बारिश से मनियारी नदी उफान पर, घरों में घुसा पानी, प्रशासन ने किया अलर्ट ।

# प्रदीप पटेल | 24 Jul, 2021

तखतपुर। दो दिनों से हो रही क्षेत्र में झमाझम बारिश से मनियारी पुल अपने पूरे उफान पर है तथा पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है पिछले दो दिनों से हो रहे जमकर बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ा है, हर तरफ केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है, रात्रि में अचानक लोगों के घरों में पानी घुस जाने से लोग डर गए और आनन-फानन में घर से बाहर निकले तो देखे की गलियां और सड़क भी लबालब है । नगर के वार्ड 4 सुभाष नगर, वार्ड 6 मुसलमान मोहल्ला, कॉलेज मोहल्ला सहित कईं क्षेत्र जलमग्न हो गया है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए सांस्कृतिक भवन, कन्या हाई स्कूल, गुरुनानक धर्म शाला में रहने की व्यवस्था की गई है ।

इस तरह की बाढ़ लगभग पिछले वर्ष पहले इस क्षेत्र में आया था जिसमें समूचा क्षेत्र जलमग्न हो गया था अब फिर एक बार उस बाढ़ का नजारा लोगों को दिखा वही मनियारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे लोगों में खौफ बना हुआ है कि रात्रि में स्थिति शायद और चिंताजनक हो सकती है बीते रात्रि में तो लोग रतजगा किए थे और आज भी लोग दिनभर आसपास नजर आ रहे हैं यदि जलस्तरऔर बढ़ गया तो वह स्थिति से कैसे निपटें । वही पिछले साल इस तरह का बाढ़ देखने के लिए पूरे क्षेत्र मनियारी नदी के पास पहुंच कर देख रहे हैं इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य जारी है। यदि स्थिति इसी तरह रहा तो शायद है स्थिति और चिंताजनक हो सकती है ।