Breaking News

Banner

शहर के सबसे बड़े मेगनेटो मॉल को तालाब पर बने होने के मामले में शासन एवं प्रशासन को हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस ।

# प्रदीप पटेल | 22 Jul, 2021

बिलासपुर। शहर के सबसे बड़े मेगनेटो मॉल को तालाब पर बने होने के मामले में लगी याचिका पर हाईकोर्ट सख्त नजर आया है। तालाब पर बने मॉल  की याचिका पर सुनवाई करते हुए कार्यवाहक चीफ जस्टिस ने शासन और नगर निगम बिलासपुर से जवाब तलब किया है, दो हप्ते में मामले में जवाब पेश करने का आदेश दिया है, राजनीतिक रसूख रखने वालों से जुड़े मेगनेटो मॉल तालाब पर बना है मामले में रोहित राठौर ने यचिका लगाई है ।

अधिवक्ता अर्जित तिवारी ने इसमे पक्ष रखा है, याचिका में  कहा गया गया है कि किसी भी जल स्रोत पर निर्माण नही किया जा सकता न उसके स्वरूप को बिगाड़ा जा सकता है, और मेगनेटो मॉल तालाब पर बना दिया गया है। इससे वाटर लेबल नीचे गया और नैसर्गिक स्रोत को पाट कर माल बना दिया गया, जो पूर्णतः गलत है। जलस्रोत जनउपयोगी और जनहित के लिये होता है, ऐसे में किसी तालाब को पाट कर माल बनानां गलत है, मामले में शासन और नगर निगम से जवाब तलब किया गया है ।