Breaking News

Banner

देवर को नपुंसक कहना भाभी को पड़ा महँगा, क्लिनिक में घुसकर देवर ने चाकू से गोदकर कर दी बेरहमी से हत्या, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिये पूरी खबर ।

# प्रदीप पटेल | 22 Jul, 2021

वाराणसी। लेडी डाक्टर की हथौडे और चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गयी है, घटना वाराणसी के पॉश कॉलोनी चंद्रिका नगर की है। जहां महिला डाक्टर के क्लिनिक में घुसकर हत्या की गयी है, महिला डाक्टर का नाम सपना गुप्ता बताया जा रहा है, हत्या का आरोप महिला डाक्टर के ही देवर पर लगा है, जानकारी के मुताबिक सपना गुप्ता पूर्व विधायक रजनीकांत दत्ता की बहू है, वहीं मृत डाक्टर के पति भी डाक्टर हैं ।

महिला के सिर पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार करने के साथ ही कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई, बेहद खौफनाक तरीके से की गई वारदात से पूरा फर्श में खून बिखर गया, दीवारों पर भी खून के छींटे दिखाई दिये, पुलिस ने प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डॉक्टर के देवर को हिरासत में लिया है, पुलिस के मानें तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है ।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो अपनी डॉक्टर भाभी के नपुंसक होने के तानों से काफी परेशान हो गया था, वो बार बार उसे नपुंसक कहकर बेइज्जत करती थी, जिसकी वजह से उसने हथौड़ी और कैंची से सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, यह घटना वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में स्थित संत रघुवर नगर कॉलोनी की महिला डॉक्टर के क्लीनिक में हुई ।