Breaking News

Banner

देर रात नक्सलियों ने सात युवक को किया रिहा, दी समझाईश ।

# प्रदीप पटेल | 21 Jul, 2021

सुकमा। जिले में सात नक्सलियों को अपहरण करने के बाद कल रात माओवादियों ने सभी युवकों को रिहा कर दिया है। ग्रामिणों ने सभी युवकों को रिहा करवाने के लिए कुंदेड़ गांव पहुंचे थे। जिसके बाद ग्रामिणों की सहमति से सभी युवकों को छोड़ दिया गया है ।

युवकों पर पुलिस से बात करने और मुखबिरी का लगाया आरोप

बता दें कि नक्सलियों ने पुलिस से बात करने और मुखबिरी के आरोप में सातों युवकों का अपहरण किया था। नक्सलियों ने युवकों को पुलिस में भर्ती होने का शक जताया है। नक्सलियों ने सभी युवकों को अंतिम मौका देते हुए रिहा किया है। नक्सलियों के पास से सभी युवकों को रिहा कराने के लिए आधा गांव नक्सलियों के पास पहुंचा हुआ था। नक्सलियों ने तोलावर्ती इलाके में जनआदलत लगाया था ।