Breaking News

Banner

नाबालिक को शादी का झांसा देकर घर से ले भागा युवक, पुलिस ने दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत किया गिरफ़्तार ।

# प्रदीप पटेल | 14 Jul, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि घटना 3 जुलाई की है जब पीड़िता के पिता ने गुढ़ियारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कही ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुढ़ियारी थाना पुलिस टीम ने गुमशुदगी का अपराध दर्ज कर नाबालिक की तलाश शुरू की ।

जांच के दौरान गुढ़ियारी थाना पुलिस की टीम ने आरोपी व पीड़िता दोनों की तलाश की और पीड़िता को परिजन के सुपुर्द किया, वही आरोपी तिलोचन दीप उर्फ़ राजा पिता स्व. गणेश राम उम्र 19 वर्ष निवासी गुढ़ियारी को धारा आईपीसी की धारा 363, 366, 376 व पास्को एक्ट की धारा 4,  6, के तहत गिरफ़्तार कर अग्रिम कार्यवाही की ।