Breaking News

Banner

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजय देवांगन भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल ।

# प्रदीप पटेल | 13 Jul, 2021

बिलासपुर। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजय देवांगन फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए है। वो पहले भी कांग्रेस में थे, लेकिन अध्यक्ष नही बनाए जाने पर बसपा में चले गए थे फिर भाजपा में चले गए । आज प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह के समक्ष नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजय देवांगन कांग्रेस में शामिल हो गए है। अभी वो भाजपा में थे, हालांकि उसके पहले वो कांग्रेस में थे, और इनकी मां कांग्रेस से पार्षद पद का चुनाव जीती थी। इसके बाद कांग्रेस  से अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बसपा से चुनाव लड़कर नगर पालिका अध्यक्ष बने थे। इसके बाद इन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, लेकिन पार्टी में पुछ‌परख नहीं होने के कारण वहां घुटन महसुस कर रहे थे ।

अजय देवांगन का तखतपुर विधानसभा क्षेत्र सहित समाज में इनकी अलग ही पैठ है और इनकी पहचान है। राजनीतिक क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ अलग ही रुतबा रखने वाले देवांगन के कांग्रेश प्रवेश होने से आने वाले समय में कांग्रेस मजबूत दिखेगी। आज कांग्रेस प्रवेश के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे, बिहारी देवांगन, सुरेश ठाकुर, नट्टू जायशी, अभिषेक पांडे, चंद्र प्रकाश देवांगन, बबलु गुप्ता, मुकिम अंसारी, राजु ठाकुर, कैलाश देवांगन सहित अन्य जन उपस्थित थे। इसके अलावा आधा सैकड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी कांग्रेस प्रवेश किया है ।