Breaking News

Banner

चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात, नए पुलिस कप्तान को दिखाने सभी थानेदार सक्रिय, सटोरियो, नशेड़ियों पर चंद कार्रवाई और पीठ थपथपाई ।

# प्रदीप पटेल | 09 Jul, 2021

बिलासपुर। जिले में सट्टे का कारोबार काफी फल-फूल रहा है शहर के चौक चौराहे से लेकर चुनिंदा जगहों पर सटोरिए अंकगणित का खेल खेलते देखे जाते हैं, लेकिन पुलिस को सूचना तंत्र इन सटोरियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कप्तान का आदेश मिलते ही सरकंडा ने आधा दर्जन व सिविल लाइन में कार्रवाई की है। वही अन्य थाने सटोरियों को खोजते ही रह गये, पुलिस अधिकारी मामले में सूचना के आधार पर कार्रवाई का हवाला ही दे रहे हैं। शहर के व्यस्त अथवा व्यवसायिक स्थल पर सटोरिये सट्टा-पट्टी का खेल खेल रहे है, पुलिस के आला अधिकारियों की सख्ती के बाद नए एसपी को दिखाने के लिए थानेदार सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में सरकंडा व सिविल लाइन पुलिस ने सात सटोरियों को पकड़ा है। उनके पास से सट्टापट्टी व नकदी रकम जब्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) की चेतावनी के बाद भी जिले में जुआ व सट्टे का अवैध कारोबार बेखौफ चल रहा है ।

नवपदस्थ एसपी दीपक झा ने भी कार्यभार ग्रहण करते ही जुआ-सट्टा व शराब के अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। उनके निर्देश के बाद जिले के थानेदार सक्रिय हो गए हैं, कहीं शराब बेचने वालों पर कार्रवाई चल रही है। तो कहीं दिखावे के लिए जुए व सटोरियों की धरपकड़ की जा रही है। लेकिन, स्थित यह है आला अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी जिले में सट्टे का अवैध धंधा बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस ने आधा दर्जन सटोरियों की धरपकड़ की । शहर से लेकर गांव तक फैला है सट्टे का कारोबार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी सटोरिए सक्रिय हैं। दरअसल, खाईवालों ने सट्टापट्टी लिखने के लिए कमीशन में कर्मचारी रखते हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं। शहर में सरकंडा से लेकर सिटी कोतवाली, कोनी, तोरवा, सिरगिट्टी, सिविल लाइन, तारबाहर, सिरगिट्टी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रतनपुर, कोनी, मस्तूरी, तखतपुर, सीपत, कोटा सहित सभी थाना क्षेत्रों में सट्टे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है।

सट्टेबाजी को लेकर विवाद, मजदूर की पिटाई

सरकंडा क्षेत्र में सट्टेबाजी को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मजदूर की पिटाई कर दी गई। अशोक नगर मुरुम खदान निवासी खीन्टू साहू(21) रोजी-मजदूरी करते हैं। सात जुलाई की देर शाम उनके घर के सामने गोलू यादव आया और खीन्टू का सट्टा पट्टी का नंबर लगने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगा। खीन्टू ने इसका विरोध किया तो गोलू यादव ने फोन कर अपने दोस्त समीर ईरानी को बुला लिया। फिर दोनों ने मिलर खीन्टू के साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोग बचाने दौड़े तो आरोपित अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है ।