Breaking News

Banner

भारी बारिश की बहाव ने ली जान, पिकनिक मनाने गए एक युवक की नाले मे बहने से मौत l

# प्रदीप पटेल | 06 Jul, 2021

बिलासपुर l सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खोन्दरा के बोइर पड़ाव में शहर के 5 युवक 4 जुलाई को  पिकनिक मनाने गए हुए थे l वहाँ जाने के बाद सभी दोस्तों ने पिकनिक स्पॉट में भीड़ होने के कारण पिकनिक का मजा लेने आगे नाले की उपर की ओर चले गए l फिर नाले में नहाने का मजा लेने लगे तीन दोस्त जिसमे अक्षय त्रिवेदी, करण यादव, आयुष गुलहरे तीनो किनारे में नहाने लगे और आयुष मिश्रा औऱ कुलदीप पाण्डेय नाले की बीच धार में नहाने का मजा लेने लगे कि अचानक तेज बारिश की बहाव की धार में दोनों दोस्तो  फस गया तुरन्त कुलदीप ने तेजी के साथ किनारे झाड़ को पकड़ कर अपनी जान बचा लीl लेकिन वही आयुष ने पत्थर का सहारा लिया लेकिन पकड़ ठीक से नही होने की वजह से वह नाले की तेज बहाव के साथ बह गया l

उसके सभी दोस्तों ने उसे खोजने की बहुत कोशिश किया, और आगे आस पास  के लोगो को जानकारी दी गई तब तक देर रात भी हो चुकी थी l और उस वक्त तक आयुष का पता नही चला l रात्रि को शहर पहुचने के बाद आयुष के परिजनों को इसकी सूचना दी l सुबह सीपत पुलिस के उनके परिजन व पास के गाँव के ग्रामीणों की मदद से आयुष मिश्रा पिता सन्तोष मिश्रा उम्र 18 वर्ष शतबहनिया मन्दिर बंधवापारा बिलासपुर का शव पिकनिक स्पॉट से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर झाड़ पर फसा हुआ मिला l बता दे कि यह पिकनिक स्थल न होकर करके डेंजर जोन बन चुका हैं l यहाँ 1 साल के अंदर 4 से 5 घटनाओं के घटित हो जाने के बाद भी इस जगह को प्रतिबंधित नही किया जाना समझ से परे हैं l पुलिस के मुताबिक किसी अनहोनी घटना या षड्यंत्र से इनकार किया हैं l  शव का  पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौप दिया है l