Breaking News

Banner

क्या टूट चुका है रोहन मेहरा और अरिया अग्रवाल का रिश्ता? सामने आकर दोनों एक्टर्स ने किया ये खुलासा ।

# प्रदीप पटेल | 05 Jul, 2021

नईदिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता रोहन मेहरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं। टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह से अलग होने के बाद रोहन मेहरा को लेकर खबरें हैं कि वो अभिनेत्री अरिया अग्रवाल को डेट कर रहे थे। हालांकि बताया जा रहा है कि रोहन मेहरा और अरिया अग्रवाल अब अलग हो गए हैं। दोनों फैमिली फ्रेंड हैं और अरिया के भाई, आयुष अग्रवाल पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा थे। एक करीबी सूत्र ने बताया कि रोहन मेहरा और अरिया अग्रवाल ने कुछ महीने पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। आखिरी बार टीवी शो प्रेम बंधन में नजर आई अरिया, मुंबई में लगाए गए लॉकडाउन के कारण पूरी टीम के साथ सिलवासा चली गई थीं। रोहन को नियमित रूप से सिलवासा में प्रेम बंधन के सेट पर देखा जाता था। और वो अक्सर उनसे मिलने के लिए ड्राइव करते थे। दोनों को सिलवासा में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया था। हालांकि, ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। दोनों के बीच मतभेद हुए और वो अलग हो गए हैं ।

रोहन मेहरा ने किया डेटिंग से इंकार

अब एक इंटरव्यू में, रोहन मेहरा ने अरिया अग्रवाल को डेट करने से इनकार किया है और इन अफवाहों को फेक बताया है। रोहन मेहरा ने बताया, ‘इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं। अरिया फैमिली फ्रेंड है, और मैं उसके साथ अपनी बॉन्डिंग को खराब नहीं करना चाहता। वहीं अरिया अग्रवाल ने भी इन अफवाहों पर कहा है कि रोहन एक पारिवारिक मित्र है, और वह उसके भाई को अच्छी तरह जानता है क्योंकि उन्होंने साथ काम किया है । अरिया ने यह भी कहा कि रोहन ने सिलवासा में उससे मुलाकात की थी, और उन्होंने एक साथ समय बिताया लेकिन दोस्तों की तरह। अरिया ने बताया कि सिलवासा में और भी कई दोस्त मुझसे मिलने आते थे। बकॉल अरिया, ‘दरअसल मैं और रोहन भविष्य में साथ काम करना पसंद करेंगे। लेकिन, मैं उसे डेट नहीं कर रही हूं। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। रोहन एक अच्छा लड़का है और हमेशा एक अच्छा दोस्त बना रहेगा ।