Breaking News

Banner

एसबीआर कालेज जमीन का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मुख्य न्यायाधीश रमन्ना करेंगे सोमवार को सुनवाई, जमीन चोरों के करोड़ों रूपए दांव पर ।

# प्रदीप पटेल | 04 Jul, 2021

बिलासपुर। एसबीआर कालेज जमीन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश रमन्ना की कोर्ट में सुनवाई होगी। खबर के बाद कालेज और ट्रस्ट की जमीन पर करोड़ों रूपए दांव लगाने वाले जमीन चोरो की हालत खराब है । जानकारी देते चलें कि एसबीआर कालेज के सामने मैदान के रूप में उपयोग हो रहे जमीन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जमीन एसबीआर ट्रस्ट की है। ट्रस्टी परिवार के सदस्य अतुल बजाज ने बताया कि ट्रस्ट की जमीन को हरगिज नही बिकने दिया जाएगा । बजाज का आरोप है कि जमीन ट्रस्ट की है। इस समय ट्रस्ट की जमीन का उपयोग कालेज के बच्चे मैदान के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

लेकिन कुछ लोगों ने फेक ट्रस्ट बनाकर जमीन को हथिया लिया है। इतना ही नहीं जमीन का सौदा भी करोड़ो रूपए में हो चुका है। इसके विरोध में हमने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उम्मीद है कि फर्जीवाड़ा करने वालों की गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट लगाम लगाएगा । बताते चलें कि एसबीआर कालेज की ढाई एक़ड़ जमीन को शहर के दो एक रसूखदारों ने करोड़ों में सौदा किया है। जानकारी मिल रही है कि जमीन चोरों को कुछ राजनैतिक लोगों का भी संरक्षण हासिल है । अतुल बजाज बनाक एसबीआर मामले की सुनवाई सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद मुख्य न्यायाधीश रमन्ना के कोर्ट में होगी ।