Breaking News

Banner

मास्कअप अभियान की शुरुवात कर जाते-जाते बिलासपुर वासियों को मास्क पहनने की सिख दे गए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jul, 2021

बिलासपुर। अपने दो वर्ष के शानदार कार्यकाल को पूरा कर दुर्ग एसपी बने प्रशांत अग्रवाल रिलीव होने से पहले कोरोना से बचाव के लिए मास्कअप अभियान चला कर बिलासपुर वासियों को मास्क पहनने की सिख दे कर गये हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के अनुसार, कोरोना की दूसरी लहर ने काफी तबाही मचाई और हमें कई अपनो की जान से हाथ धोना पड़ा हैं। कोरोना के दूसरी लहर के बाद जन जीवन सामान्य अवस्था मे लौट रहा है । प्रायः देखने मे आ रहा है कि लोग पुनः कोरोना से सुरक्षा संबंधी निर्देशो को नज़र अंदाज़ करने लगे है । जब तक टीकाकरण पूर्ण रूप से नही हो जाता हमे हमें और सतर्क रहने की आवश्यकता है, आज हम में से कई लोगों ने मास्क का उपयोग करना छोड़ दिया है । इस प्रकार की लापरवाही तीसरी लहर को आमंत्रित कर सकती है ।

तीसरी लहर के प्रकोप से बचने और जागरूकता लाने और लोगो को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कप्तान ने तीन दिवसीय मास्कअप बिलासपुर अभियान का प्रारंभ आज किया हैं ।

पुलिस कप्तान ने मास्क रहित लोगो को पहनाया मास्क, किया टिकाकरण के लिये जागरूक :-

आज मास्क अप बिलासपुर मुहीम के माध्यम से मास्क की महत्वता* एवम् टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया, और एसे लोग जिनके द्वारा मास्क नही पहना गया था। उन्हें पुलिस कप्तान प्रशान्त अग्रवाल के द्वारा मास्क पहना कर मास्क का महत्व बताया व इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण करवाने की अपील भी की। पुलिस कप्तान ने कहा कि टिका कोरोना से बचने के लिये ब्रह्मास्त्र का काम करेगा, इसलिए स्वयं तो टिका लगवाये व अपनो की सुरक्षा के लिए उन्हें भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। एसपी ने लोगो को बताया कि टिका पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिसके कोई भी साइडइफेक्ट नही हैं, और विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोग भी टीकाकरण करवा सकतें हैं ।

कार्यकाल में कई वारदातों का हुआ खुलासा:-

कप्तान प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल में प्रदेश स्तर पर चर्चित सकरी लूटकांड का खुलासा हुआ व सारे लुटेरो में से 5 गिरफ्तार कर लिए गए, जांजगीर के बलौदा से अपहृत बच्चे को 24 घण्टे के अंदर मस्तूरी से छुड़वाने का श्रेय भी कप्तान अग्रवाल व उनकी टीम को जाता हैं। तखतपुर समेत जिले के कई स्थानों से सैकड़ों क्विंटल गांजे की जब्ती भी कप्तान अग्रवाल के कार्यकाल हुई। इसके अलावा चोरी हत्या के भी कई मामले कप्तान अग्रवाल के कार्यकाल में सुलझे ।

ग्रीन पार्क लूटकांड खुलासे समेत निगम ईई पर हमले के मास्टरमाइंड के रूप में बड़े ठेकेदार की हुई गिरफ्तारी:-

शहर के मंगला चौक के पास स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में शाम 7 बजे दो लुटेरों ने घर घुस कर बुजुर्ग महिला पर लूट की नीयत से हमला कर दिया, और फरार हो गए, घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुँचे एसपी अग्रवाल ने जांच की कमान अपने हाथ मे ले कर जांच शुरू करवाई, और आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा निगम के ईई पीके पंचायती पर गौरव पथ में हुए कातिलाना हमले के आरोप में पहले दो हमलावरों को गिरफ्तार किया गया, फिर टेक्निकल साक्ष्य जुटा कर हमले के मास्टरमाइंड रहे जिले के बड़े ठेकेदार अतुल शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कई चेन स्नेचिंग के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, पुलिस के सख्ती के कारण सम्भवतः वर्ष 2021 में चेन स्नेचिंग की घटना न के बराबर हुई हैं। इसके अलावा सरकंडा में हुई बाइक चोर गिरोह का खुलासा भी महत्वपूर्ण हैं ।

पुणे से हुआ 70 तोला सोना की जब्ती :-

शहर में चोरी हुए व लुटे गए ज्वेलरी के पीछे पड़ी पुलिस पुणे तक पहुँच गई, वहां स्थानीय विधायक के साथ भीड़ ने पुलिस को घेर लिया तब कप्तान ने वहां की डीसीपी से बात कर बल भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही 70 तोला सोना की जब्ती हो पाई ।

साइबर मितान का हुआ आगाज,बिलासपुर पुलिस का नाम हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में दर्ज:-

पिछले वर्ष जुलाई माह से एसपी प्रशान्त अग्रवाल के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा के लिए उनकी महत्वाकांक्षी योजना साईबर मितान का आगाज किया गया हैं। जिसके तहत लोगो को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए प्रशिक्षित कर साईबर मितान बनाया जाता हैं, जो अपने आस पास वालो को भी साईबर फ्राड़ के सम्बंध में जागरूक करते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने जगह जगह कैम्प लगा कर अभियान चलाए , व शार्ट मूवी के माध्यम से भी पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा साईबर जागरूकता हेतु वर्कशाप व एक्सपर्ट के इंटरव्यू भी आयोजित किये गये।साईबर मितान अभियान के तहत ठगी का शिकार हुए कई लोगो को उनकी रकम भी वापस करवाई गई, जिसमें एक होमगार्ड भी हैं, जिससे ईनाम का झांसा दे कर लाखो रुपये ठग लिए गए थे। जिसमे आरोपियों की गिरफ्तारी करके पीड़ित के लगभग 15 लाख रुपये उसे लौटाए गए थे ।

बैंक फ्राड से पीड़ितों को त्वरित राहत पहुँचाने के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन :-

पिछले दिनों कप्तान अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी थानों के एक एक जवान को कार्यशाला आयोजित कर बैंक फ्राड के सम्बंध ट्रेनिंग दे कर टोल फ्री नम्बर और पीड़ितों को राहत पहुँचा कर 24 घण्टे के अंदर होने वाली रकम वापसी के सम्बंध में ट्रेनिंग दी गई थी। बड़ी सँख्या में लोगो को साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करने व साईबर मितान बनाने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में बिलासपुर पुलिस का नाम दर्ज हुआ था।

लॉक डाउन में राशन वितरण से ले कर श्रमिको के लिए वाहन व्यवस्था का किया इंतजाम:-

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के चलते लगातार जिले में लाक डाउन लगाया गया था। जिसका सख्ती से पालन करवाया गया इस दौरान गरीबो को सुखा राशन पैकेट बाँटने से ले कर के भोजन की भी व्यस्था पुलिस ने कप्तान अग्रवाल के मार्गदर्शन में की थी। इसके अलावा पैदल चल रहे श्रमिकों के चप्पल बाँटने से ले कर के बाहर से आ रहे श्रमिको के लिए घरों तक जाने हेतु बसों की व्यवस्था जिला पुलिस ने की थीं ।

पुलिसकर्मियों के लिए बनवाया अलग कोरोना टेस्ट केंद्र व अलग टिकाकरण केंद्र :-

लगातार लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए सड़कों में डटे रहने के कारण पुलिस के जवान संक्रमित हो जा रहे थे। टेस्टिंग सेंटरों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए कप्तान ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मीयो व उनके परिजनों के लिए अलग से टेस्टिंग सेंटर खोलने की व्यवस्था की थी। इसके अलावा वही कोरोना टिकाकरण केंद्र भी बनाया गया था ।

जिले में दो नए पुलिस सबडिवीजन बनना एसपी प्रशान्त अग्रवाल की बड़ी उपलब्धियो में से एक :-

कप्तान प्रशान्त अग्रवाल के कार्यकाल में ही जिले में दो नए पुलिस सबडिवीजन अस्तित्व में आये, जिनमे पहला हाइकोर्ट क्षेत्र में चकरभाठा सब डिवीजन है, जहाँ रायपुर हाइवे, हाइकोर्ट व एयरपोर्ट की वजह से पुलिस सब डिवीजन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। तो वही दूसरा अरपापार सरकंडा सीएसपी कार्यालय हैं, जहा केशो की बढ़ती संख्या और आबादी के चलते सीएसपी बिठाना जरूरी हो गया था। ये दोनों सीएसपी कार्यालय एसपी प्रशान्त अग्रवाल के कार्यकाल में ही अस्तित्व में आये ।

दो नए थाना भवन भी बनें :-

कप्तान अग्रवाल के कार्यकाल में जिले के दो थानों तारबहार व सरकंडा को अपना नया भवन मिला। सरकंडा थाने के पुराने भवन में सीएसपी सरकंडा का कार्यालय बनाया गया, व तारबहार के पुराने बिल्डिंग को तोड़ कर वहां इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का आफिस बनाया जा रहा हैं।

राष्ट्रपति की अगवानी से लेकर नए हवाईअड्डे का बनाया सुरक्षा सिस्टम :-

एसपी प्रशान्त अग्रवाल के कार्यकाल में ही महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समाहरोह में शामिल होने के लिए मार्च 2020 को बिलासपुर आये हुए थे। उनकी सुरक्षा के लिए एसपीजी कमांडो से समन्वय स्थापित कर रूट तय करना व कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करना भी एसपी प्रशान्त अग्रवाल के ही जिम्मे था। इसके अलावा एसपी के कार्यकाल में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चकरभाठा में बिलासा देवी केंवटिन हवाई अड्डा शुरू किया है, जिसमे भी सुरक्षा हेतु बल लगाने व सुरक्षा देने की जवाबदारी भी एसपी प्रशांत अग्रवाल के कंधों पर थी ।

नए बने जिले में संसाधन व बल की उपलब्धता करवाने से ले कर नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाया:-

बिलासपुर जिले से अलग हो कर बने जीपीएम जिले के लिए वहां पदस्थ पुलिस ओएसडी सूरज सिंग परिहार के साथ मिल कर गाड़ियों, फर्नीचर, पुलिस लाइन बनाने की व्यवस्था से ले कर के बल की व्यवस्था भी कप्तान अग्रवाल के ही कार्यकाल में की गई। इसके अलावा जिले में नगरीय निकाय व ग्राम पंचायत चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया गया ।

तीन आईजी के साथ किया अपना कार्यकाल पूर्ण :-

बिलासपुर एसपी प्रशान्त अग्रवाल सम्भवतः जिले के पहले एसे एसपी होंगे,जिन्होंने तीन तीन आईजी के साथ कार्य करते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया है। एसपी अग्रवाल ने जब 10 जून 2020 को जिले की कमान सम्हाली थी उस समय प्रदीप गुप्ता आईजी थें, उनके बाद दीपांशु काबरा आईजी बने, काबरा के परिवहन आयुक्त बनने पर वर्ष की शुरुआत में रतनलाल डांगी ने बिलासपुर आईजी का कार्यभार सम्हाला। एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने तीनों आईजी के साथ कार्य किया है ।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 300 कर्मचारियों को उनका हक दिलाने की कि जा रही थी कोशिस :-

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में गार्ड,माली,स्वीपर,हमाल की सर्विस देने वाली कम्पनी ने अपने 300 कर्मचारियों को तीन माह का वेतन नही दिया, खाने के लाले पड़ने पर कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी में धरना दिया, तब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कम्पनी को भुगतान करने की बात कह के अपना पल्ला झाड़ लिया, गुस्साए कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया पर भुगतान का कोई आश्वासन नही मिला। कोनी में कप्तान के निर्देश पर उक्त कम्पनी के कर्ता धर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर उनके बैंक खातों को पुलिस ने ब्लाक कर दिया है, ताकि कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन भुगतान करवाया जा सकें।सूत्रों के अनुसार उक्त खाते में कम्पनी का करोड़ो रूपये जमा है ।

कुछ मामले अब भी रह गए अनसुलझे :-

एसपी प्रशान्त अग्रवाल के कार्यकाल में हुए कुछ मामले अब भी अनसुलझे ही रह गए हैं, जिसमे नवंबर 2019 को उसलापुर में हुए गोलीकांड, के अलावा रतनपुर में हुए माँ बेटी की हत्या की गुथ्ति अब तक अनसुलझी हैं। इसके अलावा पोस्ट आफिस में जमा करने के लिए सैकड़ो लोगो के करोड़ो रूपये ले कर फरार होने वाले एजेंट नारंग कि भी गिरफ्तारी नही हो पाई हैं। तीन दिन पहले महमंद खार मे हुई 20 वर्षीय युवक्ति की बलात्कार के बाद हुए अंधे कत्ल की गुथ्ति भी अब एसपी प्रशान्त अग्रवाल के जाने के बाद ही सुलझ पाएगी ।