Breaking News

Banner

बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल ।

# प्रदीप पटेल | 02 Jul, 2021

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर में बाराती से भरी पिकअप वाहन पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में बच्चे भी सवार थे, और बच्चों को भी घटना में चोट आई है। वही बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है और मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। सन्ना थाना के ग्राम फुलझर में गुरूवार की रात 9 बजे बाराती से भरे एक पिकअप वाहन पलटने से घटना स्थल पर दो लोगों की मौत कई लोग घायल बताया जा रहे हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम खखरा से बारात लेकर एक पिकप वाहन ग्राम फुलझर आई थी ।

वहीं शादी के बाद वापस लौट रहे बाराती से भरी पिकअप वाहन ड्राईवर की लापरवाही से ग्राम फुलझर के समीप पलट गई, जिसमें घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। पिकअप में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आई है जिसे इलाज के लिए सन्ना प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया है । वहीं घटना की सुचना मिलने पर सन्ना पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है । घायलों का इलाज किया जा रहा है, वहीं दोनों परिवारों सहित गांव के लोग सदमे में है। उल्लेखनीय है, की जशपुर जिले में पिकअप वाहन से कई बार दुर्घटना हुई है, और अधिकांश घटना में बारात लेकर लोग जा रहे थे। बड़ी दुर्घटनाओं के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। और पिकअप वाहन का उपयोग को ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कर रहे हैं, जिसका परिणाम यह दुर्घटना भी है। बहरहाल पुलिस मामले में कार्रवाई भी कर रही है, और घायलों को मदद पहुंचाई जा रही है ।