Breaking News

Banner

शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार का तोहफ़ा, कर्मचारियों को जुलाई और जनवरी में वेतन वृद्धि का मिलेगा लाभ ।

# प्रदीप पटेल | 01 Jul, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है, शासकीय कर्मचारियों को जुलाई और जनवरी में वेतन वृद्धि का लाभ मिलने लगेगा ।आपको बता दे की अब तक कोरोना काल में छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि लंबित रखने तथा उसके भुगतान की अलग प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। राज्य शासन ने अब कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का आदेश जारी किया है। जीएडी से जारी आदेश में कहा गया है, कि शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई तथा 1 जनवरी को देय वेतन वृद्धि समय पर स्वीकृत कर भुगतान किया जाएगा ।

कर्मचारियों के हित में यह निर्णय लिया गया

जीएडी ने सभी विभागाध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर, संभागायुक्त और सभी कलेक्टरों को जारी आदेश में कहा है कि शासकीय व्यय और मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 27 मई 2020, जुलाई 2020 और 26 अप्रैल 2021 को जारी आदेश में वेतन वृद्धि लंबित रखने के आदेश दिए गए थे। कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का आदेश जारी होने पर विभिन्न वर्ग के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा ।

कोरोना काल में लंबित रहा ईक्रीमेट

बता दे की राज्य सरकार ने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के मामले को शासकीय व्यव में मितव्यितता एवं वित्तीय अनुशासन के कारण लंबित रखा था। शासकीय कर्मचारियों द्वारा वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर कई बार ध्यान आकर्षित किया गया। इस दौरान लॉकडाउन और अन्य कारणों से शासन ने इस पर निर्णय नहीं लिया। दूसरी लहर के राज्य में कमी आने के बाद शासकीय कार्यों के रूटीन में आने पर कर्मचारियों के हित में यह निर्णय लिया गया है ।

इस वर्ग को इतना लाभ

कर्मचारियों के लिए जारी वेतन वृद्धि आदेश से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 500 से 750 रुपए, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 800 से 1450 रुपए और राजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों को 1700 से 4500 रुपए का लाभ मिलेगा ।