Breaking News

Banner

महमंद में मिली युवती की लाश, हत्या का जुर्म दर्ज कर पतासाजी में जुटी पुलिस ।

# प्रदीप पटेल | 30 Jun, 2021

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद में एक युवती की लाश मिली है, प्राइवेट जॉब करने वाली मृतका के गले में निशान मिला है। जिससे पुलिस मर्डर की आशंका जाहिर का हत्या का जुर्म दर्ज करने के बाद घटना स्थल का मौका मुआयना कर रही है ।

टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि दुर्गा कुमारी साहू जो कि प्राइवेट जॉब करती थी, उसकी लाश मिलने की सूचना आई थी। महमंद स्थित उसके घर जैसे ही पुलिस पहुची देखा पता चला कि 19 वर्षीय मृतका के गले के तार से लपेटे का निशान है। आसपास पूछताछ करने पर फिलहाल पुलिस को इस बारे में कोई खास जानकारी तो नही मिली है, वही तोरवा पुलिस मर्डर के आधार पर मामले की पतासाजी में जुट गई है ।