Breaking News

Banner

आरक्षक बबलू बंजारे पर गिरी गांज, निलंबित हो कर पहुँचा रक्षित केंद्र ।

# प्रदीप पटेल | 30 Jun, 2021

बिलासपुर। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने अब लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर न सिर्फ अपराधियो व अवैध काम करने वालो के खिलाफ न केवल मौर्चा खोल दिया है। जिसमें नशे के खिलाफ ही नही बल्कि सट्टा जुआ और अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी हैं, इसी तारतम्य में पुलिस कप्तान ने लापरवाही बरतने वाले आरक्षक की शिकायत पाकर कार्यवाही करने में जरा भी देरी नही की है । आपको बता दे आरक्षक 1187 बबलू बंजारे की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायत प्राप्त हुई थी ।

अवैध गतिविधियों में आरक्षक की भूमिका की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक, शहर,बिलासपुर को आदेशित किया गया था है । जांच में मामला सही पाया गया, जिसके बाद आरक्षक 1187 बबलू बंजारे, थाना हिर्री को निलंबित कर रक्षित केन्द्र, बिलासपुर सम्बद्ध किया गया है, निलंबन अवधि में इन्हें निलंबन के नियमानुसार वेतन एवं भत्ते देय होंगे। पुलिस कप्तान ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी, और किसी को भी नही बक्शा जाएगा, वही अवैध कारोबार में लिप्त सहित नशे से जुड़े लोगों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी ।