Breaking News

Banner

डिप्टी कलेक्टर पद का प्रमोशन पाने वाले तहसीलदार हुए रिलीव, राजकुमार को मिला प्रभारी तहसीलदार का चार्ज ।

# प्रदीप पटेल | 28 Jun, 2021

बिलासपुर। छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के आदेश क्रमांक बी-1-1/ 2021 / एक / 4 अटल नगर दिनांक 19-6-2021 के द्वारा नारायण प्रसाद गबेल, तहसीलदार बिलासपुर को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया, जाकर डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर के पद पदस्थ किया गया है।

उपरोक्त आदेश के पालन में नारायण प्रसाद गबेल, तहसीलदार बिलासपुर द्वारा डिप्टी कलेक्टर के पद पर उपस्थिति दिए जाने के फलस्वरूप प्रभारी तहसीलदार बिलासपुर का प्रभार राजकुमार साहू, नायब तहसीलदार बिलासपुर को एवं तहसीलदार बिलासपुर के आहरण एवं संवितरण अधिकारी का प्रभार तहसीलदार बिल्हा को उनके वर्तमान कार्य के साथ साथ आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उक्त आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। फिलहाल इसमे देखना होगा की प्रमोशन पाने वाले डिप्टी कलेक्टर को आखिर क्या जिम्मेदारी दी जाती है ।