Breaking News

Banner

लॉक डाउन खुलते ही हुक्का बारों में युवकों का जमावड़ा शुरू, पुलिस ने छापामार कर, आधा दर्जनभर युवक हुक्का गुड़गुड़ाते पकड़ाए ।

# प्रदीप पटेल | 27 Jun, 2021

बिलासपुर। लॉक डाउन खुलते ही हुक्का बारों में युवकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। शनिवार रात में पुलिस ने कोयला हुक्का बार मे आधा दर्जनभर युवकों को हुक्का गुड़गुड़ाते हुए पकड़े गए है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रो में नशे का सामान अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का करने अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत शहर के तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा थाना में कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन व सरकंडा थाने में जहां नशीली दवाइयों और गांजा बेचने वालों पर कार्यवाही की गई है ।

वही तारबाहर पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापा मार कर वहां के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित कोयला हुक्का बार मे शिकायत मिल रही थी, की हुक्के में नशीला पदार्थ मिला कर युवाओं को परोसा जाता है। शिकायत पर शनिवार रात को छापा मारा गया। जहां मौके पर कुछ युवा हुक्का पीते पकड़े गए। सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बार के मैनेजर हर्ष कश्यप को गिरफ्तार किया गया है ।