Breaking News

Banner

राजधानी की पुलिस बड़ी कार्रवाई 1 क्विंटल गांजा व 2 चारपहिया वाहन के साथ 5 अंतर्राज्यीय सहित कुल 7 तस्कर गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 24 Jun, 2021

रायपुर। राजधानी की पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। 1 क्विंटल गांजा व 2 चारपहिया वाहन के साथ 5 अंतर्राज्यीय सहित कुल 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में तस्करी कर रहे थे। यह कार्रवाई साइबर सेल और थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम ने की है। गिरफ्तार 5 गांजा तस्कर ओडिशा के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से 1 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 7 लाख रुपए जब्त किया गया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 जे डी 8048 एवं अर्टिका कार क्रमांक ओडी 17 क्यू 3256 को भी जब्त किया गया है। आरोपियों से जब्त गांजा व वाहनों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।

आरोपियों के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक संतोष पाल (35 वर्ष) निवासी गांधी ग्राम नकटा थाना चारामा जिला कांकेर, भरत गुप्ता (22 वर्ष) निवासी भिलाई कैम्प सड़क नंबर 1 नेहरू नगर चौक जिला दुर्ग, त्रिलोचन बाघ (50 वर्ष) निवासी पदमपुर राजापारा थाना पदमपुर जिला बरगढ़ ओडिशा, लक्ष्यपति साहू ( 36 वर्ष) निवासी केदुभाठ थाना गार्डसिलर जिला बरगढ़ ओडिशा, लक्ष्मीकांत मोहरे (28 वर्ष) निवासी भेलवापदर थाना गार्डसिलर जिला बरगढ़ ओडिशा, सदानंद भोई (32 वर्ष) निवासी अएलपाली थाना लोयसिघा जिला बलांगीर ओडिशा और लुरपराज प्रधान (26 वर्ष) निवासी अएलपाली थाना लोयसिघा जिला बलांगीर ओडिशा है ।

गिरफ्तार आरोपी

01. संतोष पाल पिता रोमलाल पाल उम्र 35 साल निवासी गांधी ग्राम नकटा थाना चारामा जिला कांकेर

02. भरत गुप्ता पिता हरेद गुप्ता उम्र 22 साल निवासी भिलाई कैम्प सड़क नंबर 01 नेहरू नगर दुर्ग।

03. त्रिलोचन बाघ पिता चेतन बाघ उम्र 50 साल निवासी पदमपुर राजापारा थाना पदमपुर जिला बरगढ़ उडीसा।

04. लक्ष्यपति साहू पिता शौकी लाल साहू उम्र 36 साल निवासी केदुभाठ थाना गार्डसिलर जिला बरगढ़ उडीसा।

05. लक्ष्मीकांत मोहरे पिता कृपानिधि मोहरे उम्र 28 साल निवासी भेलवापदर थाना गार्डसिलर जिला बरगढ़ उडीसा ।

06. सदानंद भोई पिता बैगनू भोई उम्र 32 साल निवासी अएलपाली थाना लोयसिघा जिला बलांगीर उडीसा ।

07. लुरपराज प्रधान पिता मधु प्रधान उम्र 26 साल निवासी अएलपाली थाना लोयसिघा जिला बलांगीर उडीसा ।