Breaking News

Banner

पेट्रोल चोरी के आरोप में बाउंसर ने युवक की जमकर पिटाई की, गंभीर हालात में किया गया सिम्स में भर्ती ।

# प्रदीप पटेल | 23 Jun, 2021

बिलासपुर। पेट्रोल चोरी करने के आरोप में बाउंसर ने युवक की पिटाई कर दी। तालापारा तैयबा चौक हुसैनी मस्जिद के पास सलून दुकान संचालक योगेश श्रीवास का छोटा भाई डोमेश्वर उर्फ छोटू श्रीवास मंगलवार रात को घर से बाहर निकला था। इसी दौरान स्काई जिम में ट्रेनर का काम करने वाले बाउंसर राजू अहमद ने उसकी जमकर पिटाई कर दी ।

असल में कुछ दिन पहले छोटू ने राजू अहमद की बाइक से पेट्रोल चोरी की थी, और सीसीटीवी फुटेज में बाउंसर ने छोटू को देख कर पहचान लिया था, तब से वह छोटू की तलाश कर रहा था। मंगलवार रात को छोटू श्रीवास राजू अहमद के हाथ लग गया फिर क्या था, उसने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। राजू अहमद का साथ देते हुए उसकी बीवी ने भी छोटू श्रीवास की जमकर पिटाई कर दी। एक तो राजू अहमद खुद पहलवान, ऊपर से उसकी पत्नी ने भी डंडे, लात, घूंसे से छोटू श्रीवास की जमकर पिटाई की, जिससे वह बेसुध हो गया। इधर इस मारपीट की खबर सुनकर उसका भाई भागा-भागा पहुंचा। 

बुरी तरह जख्मी हुए छोटू श्रीवास को उसके भाई और अन्य साथियों ने किसी तरह छुड़ाया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने उसे सिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल छोटू श्रीवास की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामूली पेट्रोल चोरी जैसी वारदात में इस बुरी तरह पिटाई करने वाले पति पत्नी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।