Breaking News

Banner

खेती उपयोग में लाए जाने वाले किटनाशक दवाई बड़ी मात्रा में मिली कचरे की ढेर में ।

# प्रदीप पटेल | 23 Jun, 2021

बलरामपुर। खेती में उपयोग लाए जाने वाले किटनाशक दवाइयों की बड़ी मात्रा कचरे की ढेर में मिली है। यह विभाग के अधिकारियो की घोर लापरवाही है। कही न कही ये मामला अ​धिकारियों कि निरंकुश्ता को प्रदर्शित करता है। लंबे समय से बाटने के लिए रखे दवाइयां एक्सपायर हो गई है। जिसके बाद ​अधिकारी अपनी बला टालने कीटनाशक दवाइयों को सड़क किनारे फेंक दिए है। आपकों ​बता दें कि जिले के रामानुजगंज सुभाष नगर में सड़क के किनारे ढेर सारी किटनाशक दवाइयों का ढेर मिला है। यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन दवाइयों को किसानों में बाटने के लिए रखा गया था, किन्तु रखे-रखे दवाइयां एक्सपायरी हो जाने के कारण यह बेकार हो गई।

मौका देख कर इन दवाओं को फेक दिया गया है। हजारों की यह दवाइयां बेकार हो गई है। अगर इन दवाओं को समय रहते उपयोग कर लिया गया होता तो शायद हजारों रुपए की यह दवाइयां सड़क किनारे नहीं मिलती। कुछ महीने पहले भी रामानुजगंज ब्लॉक के पलटन घाट पर इसी तरह लाखों रुपए की दवाइयां जो कि गर्भवती महिलाओं को बांटी जानी थी नदी किनारे आग में जला दी गई थी।

आज तक इन मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। और अब सुभाष नगर में इतनी बड़ी मात्रा में दवाई का जखीरा मिलने से क्षेत्र में कौतूहल मच गया है। निश्चित ही यह कीटनाशक व दवाइयां कृषको को वितरण करने के लिए थी। किंतु दवाइयों का उपयोग नहीं होने के वजह से ये बेकार हो हो चुकी है। जहां एक और किसानों की हितैशी बनी सरकार किसानों की चिंता कर रही है वही रखे-रखे लाखो की दवाइयां कचरे के ढेर मे पड़ी मिली है। अब देखना होगा की पर क्या एक्शन ली जाती है ।