Breaking News

Banner

भारी आवाज वाले बाइक और फटाखा फोड़ने वाले बाइकर्स पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई, 150 से ज्यादा बाइक की जांच, 54 बाइक जब्त ।

# प्रदीप पटेल | 22 Jun, 2021

रायपुर। रायपुर पुलिस ने भारी आवाज वाले और बाइक से फटाखा फोड़ने वाले बाइकर्स पर कड़ी दस्तक दी है, पुलिस ने एक ही दिन में 150 से ज्यादा बाइक की जांच की और 54 बाइक को जप्त किया है। वही ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक 12 चौक-चौराहों पर जांच की गई।

एक-एक बाइक को रोका गया। पुलिस ने ऐसी बाइक से तुरंत सायलेंसर निकालकर अलग किया। फिर बाइक को जब्त कर लिया गया। मंगलवार को जुर्माना वसूलने के बाद बाइक को छोड़ा जाएगा। इस दौरान पुलिस ने 150 से ज्यादा बाइक की जांच की।