Breaking News

Banner

शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद कि न्यायालय को बनाया अपना निशाना ।

# प्रदीप पटेल | 18 Jun, 2021

बिलासपुर। शहर में इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं, कि वे शहर के अलावा न्यायालय को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूके। चोरों ने बिलासपुर जिला न्यायालय के न्यायधीश अभिनव डहरिया (तृतीय व्यवहार न्यायधीश वर्ग-2, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी) के चैम्बर को निशाना बनाया। चोरी की जानकारी आज सुबह सफाई कर्मचारी को लगी। कर्मचारी की सूचना पर सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है ।

बता दें, कि बिलासपुर के ज़िला न्यायालय के न्यायाधीश अभिनव डहरिया के चैम्बर में कल रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, हर रोज की तरह सुबह सफाई कर्मचारी अपने काम मे पहुंचा, तब उसने देखा, कि न्यायाधीश के चैम्बर का ताला टूटा हुआ है। इसकी सूचना उसने न्यायधीश और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना में चोरी गए सामानों की जानकारी जुटाकर चोरों की तलाश कर रही है ।