Breaking News

Banner

अवैध संबंध के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की पति हत्या ।

# प्रदीप पटेल | 17 Jun, 2021

राजनांदगांव। अवैध संबंध के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमी संग मिलकर महिला ने हैवानियत का ऐसा खेल खेला, कि सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे। महिला ने पहले तो प्रेमी संग मिलकर मर्डर की प्लानिंग की और फिर शराब पिलाने के बहाने बुलाकर गला घोंट दिया, बाद में पति के शव को फेंककर महिला और उसका प्रेमी मौके से फरार  हो गया । 11 साल की बच्ची ने शिनाख्त की तो सारा मामला खुला। पुलिस ने युवक की पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 13 जून को शव मिला तो अखबार में फोटो देख देवकट्‌टा गांव की रहने वाली एक 11 साल की बच्ची ने शिनाख्त की। बताया कि शव उसके गांव के अमर लाल खेलकर (29) का है। पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल डिटेल व टावर की लोकेशन चेक की तो पता चला कि वारदात में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं।

पत्नी ने ही रचा हत्या का षड्यंत्र

अमर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 7 जून को रमेश चतुर्वेदी की गाड़ी चलाने के नाम पर वह घर से निकला था। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। रमेश से परिजनों ने पूछा तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था। इस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने रमेश चतुर्वेदी को बफरा जालबांधा से हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अमर की पत्नी लीजा के साजिश रचने की जानकारी दी।

शराब पिलाने के बहाने ले गए थे डैम

रमेश ने पुलिस को बताया कि अमर की पत्नी लीजा के साथ उसके अवैध संबध हैं। अमर लाल खेलकर को 7 जून को ही शराब पिलाने के बहाने वह डंगबोरा डेम के पास नहर नाली के समीप ले गया। इन लोगों ने जानबूझकर अमर को ज्यादा शराब पिलाई। इसके बाद वह होश में नहीं रहा। मौका देख लीजा ने और एक अन्य आरोपी संतु बर्मन के साथ मिलकर अमर का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक, तीन मोबाइल जब्त कर लिए हैं।