Breaking News

Banner

व्यापारी द्वारा गुम हुए बैग व कीमती दस्तावेज पुलिस ने दो घन्टे में ही बरामद कर व्यापारी को सौप ।

# प्रदीप पटेल | 17 Jun, 2021

बिलासपुर। व्यापारी द्वारा रुपयों से भरे हुए गुम बैग व लाखो के हिसाब किताब वाले कीमती दस्तावेजो को तारबहार पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए दो घण्टो में ही सीसीटीवी के अवलोकन व विभिन्न साक्ष्यों के संकलन के आधार पर बरामद कर लिया है और सारे रुपये व दस्तावेज भी सकुशल व्यापारी को लौटा दिए है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार वैशाली नगर फेस टू में रहने वाले रूपक जजोदिया पिता छेदीलाल जजोदिया उम्र 48 वर्ष की व्यापार विहार में बजरंग एजेंसी नाम से फर्म है जिसके द्वारा वो खाद्य तेल की होल सेल एजेंसी का कार्य करते है। 15 जून की रात 9 बजे वह आफिस बन्द कर रोजाना की हुई डेली कलेक्शन जो कि लगभग 5 लाख 29 हजार रुपये था को एक बैग में भर कर अपने घर आ रहे थे,उक्त बैग में उनके व्यापार से सम्बंधित कीमती दस्तावेज जिसमे सभी हिसाब किताब लिखे थे, पर घर पहुँचने पर पता चला कि उनका बैग कही गिर गया है, जिस पर उन्होंने तुंरन्त ही वापस आ कर खोजबीन की पर बैग न मिलने पर तारबहार पुलिस को सूचित किया ।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, सीएसपी स्नेहील साहू को सूचित किया गया, व वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलने पर तारबहार थाना प्रभारी कलीम खान, सब इंस्पेक्टर प्रसाद सिन्हा आरक्षक अतुल व दीपक पहुँचे व आसपास पूछताछ की तो एक ठेले वाले ने बताया कि उक्त बैग को मैने गिरते हुए देखा है। जिसे एक मालवाहक स्वराज माजदा के चालक ने उठाया है, उक्त वाहन के बारे में आस पास लगे लगभग 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन पुलिस द्वारा किया गया। पर हर जगह की फुटेज धुंधली आयी बस इतना पता चला कि यह वाहन माल लोडिंग करने हेतु शाम को व्यापार विहार पहुँचा था ।

तब तारबहार थाना प्रभारी कलीम खान के द्वारा व्यापार विहार के व्यापरी संघ के अध्यक्ष से सम्पर्क कर पतासाजी की गई, कि शाम के वक्त व्यापार विहार के किस - किस व्यापारी के यहां से स्वराज माजदा गाड़ी से माल लोडिंग अनलोडिंग का कार्य हुआ है। तब पता चला कि मुंगेली के व्यापारी की गाड़ी माल भरने हेतु व्यापार विहार आयी थी, जिसके बाद पुलिस के जवान तुंरन्त ही मुंगेली जाने हेतु रवाना हुए, इसी बीच उक्त व्यापारी से भी सम्पर्क किया गया। जिस पर व्यापारी द्वारा बताया गया कि उनके वाहन चालक को एक बैग मिला तो है पर वाहन चालक के अनपढ़ होने के कारण वह बैग स्वामी का नाम पता नही पढ़ सका और बैग ले कर अपने मालिक को सौपने जा रहा था। ताकि मालिक उक्त बैग को उसके सही हकदार तक पहुँचा सकें ।

मालिक के द्वारा पुलिस टीम को उक्त बैग जिसमे 5 लाख 29 हजार थे, सकुशल सौप दिया गया। उक्त पान ठेला संचालक जिसके द्वारा बैग के सम्बंध में सर्वप्रथम सूचना दी गयी व्यापारी रूपक बजाज के द्वारा 1 हजार रुपये नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। इस तरह तारबहार पुलिस की सक्रियता से व्यापारी द्वारा गुम हुए बैग व कीमती दस्तावेज जिसमे लाखो का हिसाब था, पुलिस ने दो घन्टे में ही बरामद कर व्यापारी को सौप दिया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कलीम खान, उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, आरक्षक अतुल सिंग व दीपक उपाध्याय शामिल रहें ।