Breaking News

Banner

अब बिलासपुर में रात 8 बजे तक खुलेगा मार्केट, संडे टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश ।

# प्रदीप पटेल | 12 Jun, 2021

बिलासपुर। कोरोना मरीजों की संख्या में कमी के साथ अब प्रदेश की राजधानी रायपुर और दुर्ग जिलों की तरह अब बिलासपुर जिले में आंशिक छूट दी गई है, जिसके तहत कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने आदेश जारी करते हुए जिले में मार्केट को खोलने के समय में बढ़ोतरी करते हुए 8:00 बजे तक कर दिया है। आपको बता दें, इससे पहले बिलासपुर में 6:00 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति थी, पर कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश में से बढ़ाकर 8:00 बजे तक कर दिया गया है ।