Breaking News

Banner

 प्रेमी ने अपने प्रेमिका के साथ की खुदकुशी, पेड़ से एक ही फंदे में लटके मिले दोनों के शव ।

# प्रदीप पटेल | 10 Jun, 2021

जशपुर। बुधवार देर रात एक युवक ने अपनी 16 साल की प्रेमिका के साथ खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गुरुवार सुबह पेड़ से एक ही फंदे में लटके हुए मिले। परिजनों ने युवक की दूसरी लड़की से शादी तय कर दी थी, उसके घर में आज से ही शादी कार्यक्रम शुरू होने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस जांच कर रही है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

युवक का किशोरी से था प्रेम संबंधकोई सुसाइड नोट नहीं मिला

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पाकेरटिकरा निवासी इंदर साय (21) का पड़ोस के गांव इला की रहने वाली 16 साल की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए युवक के परिजन तैयार नहीं थे। उन्होंने उसकी शादी किसी अन्य लड़की से तय कर दी थी। इसके बाद से युवक और किशोरी दोनों बहुत परेशान थे। उन्होंने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई बात नहीं बन रही थी।

आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली। उनके शव इला गांव के ही पड़ोसी गांव घुटरापारा के नजदीक एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटके मिले। गांव वालों ने सुबह शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों के शवों की पहचान की गई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के घर में गुरुवार से ही शादी के कार्यक्रम शुरू होने वाले थे। युवक अपने घर का छोटा बेटा था। उसका एक बड़ा भाई और है।