Breaking News

Banner

स्कूल में लगे पेड़-पौधों को पानी देने गया चपरासी का स्कूल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव ।

# प्रदीप पटेल | 09 Jun, 2021

गरियाबंद। एक स्कूल में बुधवार शाम चपरासी का शव फंदे से लटका मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चपरासी ने खुदकुशी की है, लेकिन इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। चपरासी सुबह स्कूल में पेड़-पौधों को पानी देने के लिए गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र स्थित बेलर हायर सेकंडरी स्कूल का है।

जानकारी के मुताबिक, बेलर गांव निवासी लिकेश्वर साहू (37) स्कूल में चपरासी था। वह बुधवार सुबह स्कूल में लगे पेड़-पौधों को पानी देने के लिए गया था। इस दौरान वह अपना मोबाइल घर में ही छोड़ गया। उसकी बेटी मोबाइल देने के लिए स्कूल भी गई थी, लेकिन लिकेश्वर ने बिना मोबाइल लिए ही उसे थोड़ी देर में आने की बात कहकर लौटा दिया। इसके बाद शाम को स्कूल में उसका शव कमरे की छत में लगे पंखे के हुक से लटका मिला।

थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लिकेश्वर की तीन बेटियां हैं। एक को शारीरिक परेशानी है। इसके कारण वह परेशान भी रहता था। हालांकि उसने खुदकुशी की या कुछ और यह जांच के बाद पता चलेगा।