Breaking News

Banner

हत्या के फरार तीन आरोपीयों को सरकंडा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 08 Jun, 2021

बिलासपुर। थाना सरकंडा के गंभीर प्रकरण के निकाल में थाना प्रभारी के द्वारा विशेष टीम तैयार कर हत्या के फरार आरोपीयों को पकड़ने में मिली सफलता, राजकिशोर नगर तुलसी आवास निवासी प्रार्थीया चांदनी सेलारकर पति राजू सेलारकर उम्र 28 वर्ष 16 सितंबर 2019 को मोहल्लेवासीयों के साथ छठ घाट गणेश विसर्जन करने जा रहे थे कि राजकिशोर नगर के पास मेन रोड पर कौशल यादव अपने एक साथी के साथ पीकअप चलाते आया और जो साईड मांगने पर से महिलाओं से उलझकर विवाद करने लगा और धमकी देकर चला गया कि कैसे गणेश विसर्जन करते हो बताता हूं।

वही कुछ देर बाद कौशल यादव, राजा मेण्डे उर्फ ऋषभ, सोनू सोनकर उर्फ अंकित गोले, मोन्टू यादव अन्य साथी गणों के साथ बाईक में सवार होकर जो हाथ मे लाठी डंडा तलवार रखे थे, जो मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देते एक राय होकर मोहल्ले के गणेश विसर्जन करने वालों के साथ मारपीट किये जिससे सहेली आरती यादव, संतोष राव सिंदे तथा रिंकू गुप्ता के उपर आरोपीयों द्वारा प्राणघातक हमला किये थे, जिससे रिंकू गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगी थी । 

जिसकी रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, इसी दौरान विवेचना में गंभीर रूप से घायल रिंकू गुप्ता उर्फ विकास की रायपुर में मृत्यु हो गई थी, वही विवेचना के दौरान प्रकरण के मुख्य 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। वही 04 अन्य आरोपी घटना के बाद से लगातार लॉक डाउन में लुक छिप कर अलग अलग स्थान में रह रहे थे, जिनकी गिरप्तारी के लिये अलग अलग टीम तैयार कर एवं मोबाईल लोकेशन के आधार पर अलग अलग स्थानो पर दबिश देकर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

1. कृष्ण दास मानिकपुरी पिता अशोक दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष सा० अम्बा टावर के पास लिंगियाडीह थाना सरकंडा बिलासपुर ।

2. दुर्गेश उर्फ धुम्मु पिता जगन्नाथ सोनखरे उम्र 22 वर्ष सा०एफ सी आई गोदाम के पास अटल आवास एफ-1 लिंगियाडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर ।

3. विशाल गोले पिता बिल्लु उर्फ अवधेश गोले उम्र 27 वर्ष सा० अटल आवास लिंगियाडीह सरकंडा बिलासपुर को गिरप्तार किया गया है ।

उक्त आरोपीयो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,उक्त कार्यवाही में में सउनि० अमृत साहू तथा आर० बलबीर आर तरूण, आर० अविनाश विशेष योगदान रहा है ।