Breaking News

Banner

शराब के नशे में पत्नी और बेटी से विवाद के बाद ग्रामीण ने आत्महत्या के इरादे से 400 केवी टॉवर में चढ़ा, पुलिस व ग्रामीणों की घण्टों समझाइश पर नीचे उतरा ।

# प्रदीप पटेल | 07 Jun, 2021

कोरबा। पत्नी और बेटी ने शराब पीने मना किया, तो ग्रामीण 50 फिट ऊंचे 400 केवी टॉवर में चढ़ गया, सूचना पर पहुंची पुलिस के घंटों तक समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरा। घटना हरदी बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसला की है। हरदीबाजार क्षेत्र के केसला में रहने वाला 42 वर्षीय मस्त राम कुर्रे पिता स्व समारू राम कुर्रे रविवार को लगभग शाम 4 बजे शराब के नशे में अपने पत्नी और बेटी से विवाद के बाद आत्महत्या के इरादे से 400 केवी टॉवर में चढ़ गया।

इसकी सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मस्तराम को नीचे उतरने के लिए समझाइश देने लगे। घंटों की मशक्कत के बाद मस्त राम टॉवर से नीचे उतरा। पुलिस व ग्रामीणों ने मस्तराम को शराब नहीं पीने व घर-परिवार में लड़ाई झगड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई।