Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ में 106 एएसआई का एसआई पद पर हुआ प्रमोशन, डीजीपी डीएम अवस्थी ने जारी किया आदेश ।

# प्रदीप पटेल | 06 Jun, 2021

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर आज पुलिस मुख्यालय से एएसआई से एसआई पद के लिये पदोन्नति सूची जारी कर दी गई। प्रदेश की विभिन्न इकाईयों में पदस्थ 106 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया है।

उल्लेखनीय है, कि बीते साल भी सौ से अधिक एएसआई को एसआई पद पर प्रमोशन दिया था। बीते साल आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर 126, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर 166, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर 116, उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर 76 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गयी थी।