Breaking News

Banner

तखतपुर टिकरीपारा निवासी 42 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत ।

# प्रदीप पटेल | 05 Jun, 2021

तखतपुर। नगर सहित क्षेत्र में कुछ दिनो से कोरोना वायरस का प्रकोप लगभग खत्म हो चुका था, यह खबर सभी लोगों के लिए राहत भरी है। लेकिन फिर भी कोरोना का प्रकोप नगर व क्षेत्र में कही ना कही छूटपुट है, जो जानलेवा भी साबित हो रहे है, वही देखा जाए तो नगर में हफ़्तों से एक भी कोरोना के मामले सामने नहीं आए है जब की स्वास्थ विभाग द्वारा 50-100 टेस्ट रोज़ाना किया जा रहा है । वही आज नगर में ही कोरोना के द्वितीय लहर के अंत में नगर के वार्ड क्रमांक 3 टिकरीपारा पीपल चौक में प्रतिष्ठित बढ़ाई बाबा कैवर्त की पत्नी कनक बाई कैवर्त उम्र 45 वर्ष जो कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थी।

जो की घर में ही रहकर इलाज करा रही थी लेकिन शनिवार को अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी जहां उनके परिवार द्वारा बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स में ही उसका इलाज चल ही रहा था, की कोरोना कनक बाई को पूरी तरह से उसे अपने चपेट में ले लिया, जिससे मृतका के फेफड़े में इंफेक्शन बढ़ जाने के कारण शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वही कोविड़ नियमो से मृतका का अंतिम संस्कार बिलासपुर में ही किया गया। कनक कैवर्त की 7 साल की एक बेटी है। वही तखतपुर विधानसभा के अलग-अलग गांव से चार 28 वर्षीय युवक तखतपुर, 21 वर्षीय युवक राजपुर, 17 वर्षीय युवक गनियारी, 42 वर्षीय पुरुष नेवरा, पॉजिटिव मिले हैं।