Breaking News

Banner

दो बच्चों की मां को 14 साल के लड़के से हुआ प्यार, दोनों घर छोड़ भागे, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा ।

# प्रदीप पटेल | 05 Jun, 2021

कोरबा। शराबी पति से परेशान एक महिला को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया, दोनों घर से भाग गए, लड़के के परिजनों की रिपोर्ट पर महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शराबी पति की हरकतों से परेशान दो बच्चों की मां को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा और दोनो ने कई बार शारीरिक संबंध बनाएं और अर्धनग्न अवस्था में कई तस्वीरें खिंचवाई और इसके वीडियो भी बनाए, दोनों के बीच प्यार भी इतना अंधा कि दोनो ने भागने की प्लानिंग बनाई। महिला, 2 बच्चे की मां है और उसका पति शासकीय नौकरी में पदस्थ है, ये पूरा मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है ।

नाबालिग लड़के के परिजनों ने उसके घर से गुम होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई थी, पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वह अपने मामा के घर नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) गया हुआ है। वहां वह एक महिला के साथ पहुंचा था। दोनो को कोरबा के कोतवाली थाने में लाया गया, जहां पूछताछ के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया, पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 363 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि जब उसका पति नौकरी में चला जाता था, तब दोनो घर में भी मिलते थे. अब पूरे कोरबा में इस मामले की चर्चा है ।