Breaking News

Banner

लोकवाणी में इस बार ’’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’’ पर होगी आपकी बात, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jun, 2021

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रेडियो कार्यक्रम की 18वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून 2021 को सुबह 10.30 से 11.00 बजे के बीच होगा। इस बार का विषय है- ’’राजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तार’’। इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए जनता के विचार आमंत्रित हैं। अपने विचार, सवाल को अपनी आवाज में व्हाट्सएप में एक से डेढ़- मिनट की अवधि में रिकार्ड कर व्हाट्सएप नंबर 6232007038 पर भेजा जा सकता है। रिकार्डेड आवाज 3 एवं 4 जून 2021 को दिन भर तथा 5 जून 2021 को दोपहर 2 बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम से स्वीकार की जाएगी ।