Breaking News

Banner

तखतपुर में एक ही रात में 3 घरों में हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jun, 2021

बिलासपुर। तखतपुर में बीते दिनों एक ही रात में अलग-अलग वार्डो में चोरी की 3 घटनाएं हुई थी। एक घर में तो 5 तोला सोना, 80 तोला चांदी व नकद की चोरी हुई थी। घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है । एक ही रात में तीन तीन घरों में चोरी का मामला सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

चोरी करते हुए दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वार्ड क्रमांक 2 कैलाश नगर में चोरी हुए एक घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसमें चोरी करते हुए दो युवक कैमरे में कैद हो गए। एक युवक काले रंग का टी शर्ट पहने हुए है, व एक युवक सफेद व लाल रंग का बनियान पहना हुआ है। दोनों युवक साथ मे मास्क भी लगाए हुए है। तखतपुर पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पतासाजी कर रही है, वहीं पुलिस ने लोगों से भी अपील की है, कि अगर इन युवकों को कोई पहचानता है, तो उसकी सूचना थाने में देने कहा गया है।