Breaking News

Banner

सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित 2 आरोपी, को पकड़ने में सरकंडा पुलिस को मिली सफलता ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jun, 2021

बिलासपुर। सुने मकान में धावा बोल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित 2 आरोपी को पकड़ने में सरकंडा पुलिस को सफलता मिली हैं, पकड़े गए आरोपियों से लैपटॉप सहित नगदी रकम भी बरामाद की गई हैं । मामले में जानकारी देते हुए सरकंडा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि गुलाब नगर मोपका निवासी ने थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 07 मई को वह रोज की तरह मंगला स्थित केनरा बैंक में वह अपनी ड्यूटी पर गया था। इस दौरान जब शाम को 05:30 बजे ड्यूटी कर वह घर वापस आया तो देखा कि उसके घर के बाहर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ हैं, वही अंदर जाकर देखा तो घर में रखे एच.पी.कंपनी का लेपटॉप, हार्ड डिस्क पेन ड्राईव, सोने की अंगूठी एवं नगदी 10-20 एवं 01 रूपये के नोट कुल 10000रू कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी, इस दौरान सूचना मिली कि बसंत विहार चौक पर दो व्यक्ति चोरी का लेपटॉप बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है। सूचना से नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) निमिषा पाण्डेय को अवगत कराकर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर मौके पर पहुंचे जो दोनो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे, जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते रहे ।

बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम संदीप कुमार पटेल निवासी तोरवा पटेल पारा गुडी बताया तथा अपने साथ दो विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर गुलाब नगर मोपका में 7 मई की दोपहर लेपटॉप, हार्ड डिस्क, पेन ड्राईव सोने की अंगूठी एवं नगदी रकम को चोरी करना तथा आपस में बटवारा करना स्वीकार किया, वही आरोपी के कब्जे से एक नग लेपटॉप, नगदी रकम एवं विधि से संघर्षरत बालक नगदी रकम पेन ड्राईव कुल कीमत 70000 रूपये बरामद किया गया, आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।