Breaking News

Banner

वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ।

# प्रदीप पटेल | 31 May, 2021

बिलासपुर। छ.ग. शासन समाज कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 संक्रमण से उपचारित व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वेरिंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ 31 मई 2021 को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस से कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से दो चरणों में शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया।

इस वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर में हमने काफी युवा और बुजुर्ग लोगों को खोया है। हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि वे कोविड-19 के संक्रमण से योग एवं नशामुक्त व्यसन के माध्यम से संघर्ष कर अपने आप को बचा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने वर्ष भर चलने वाले इस कार्यक्रम के लिये समाज कल्याण विभाग के सभी 28 जिलों के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

यह वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम दो चरणों में प्रतिदिन निरंतर 1 वर्ष तक चलेगा। जिसके लिये लिंक के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में 4000 से भी ज्यादा योग प्रतिभागियों ने आनलाईन पंजीयन कराया है। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, सचिव समाज कल्याण रीना बाबा साहेब कंगाले तथा संचालक समाज कल्याण पी. दयानंद एवं उप सचिव राजेश तिवारी, संयुक्त संचालक प्रशासन पंकज वर्मा की वर्चुअली उपस्थित थे।

वर्चुअल कार्यक्रम में फिजियोथैरेपिस्ट शरद तिवारी एवं योग प्रशिक्षक पुष्कर चौबे द्वारा कोविड-19 से ग्रस्ति व्यक्तियों हेतु योग के माध्यम से उपचार हेतु विशेष टीप दिये। जिसमें मुख्य रूप से आक्सीजन की कमी, लंग्स से संबंधित रोग का योग के माध्यम से इलाज हेतु योगाभ्यास का प्रदर्शन कु. ज्योति साहू द्वारा किया गया।
समाज कल्याण बिलासपुर का अपना वर्चुअल आयोजन ब्रेल-प्रेस बिलासपुर में हुआ। जिसमें योग एवं कोविड से संबंधित सुझाव हेतु आर.के. पाठक, शिवानी विठालकर, रोशन गुप्ता ने अपने अनुभव को इस दौरान साझा किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम को सफल बनाने में संयुक्त संचालक एच. खलखो, सहायक संचालक बबीता कमलेश, प्रशांत मोकाशे, जी.आर. चन्द्रा एवं बेरेल का स्टाॅफ का सहयोग सराहनीय था।