Breaking News

Banner

शराब के नशे में धुत दो सगे भाई का आपस में विवाद, एक-दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती ।

# प्रदीप पटेल | 30 May, 2021

बिलासपुर। शराब के नशे में धुत दो सगे भाई का आपस में झगड़ा हो गया, दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना तखतपुर के पटेल पारा की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक तखतपुर के पटेल पारा निवासी छोटू पटेल उम्र 35 साल व उसका बड़ा भाई बैगा पटेल उम्र 40 वर्ष दोनों शराब के नशे में धुत होकर एक दूसरे को गाली गलौज कर रहे थे ।

दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा, कि दोनों लाठी डंडे से एक दूसरे के ऊपर वार करते हुए जमकर मारपीट की। जिससे खून से लथपथ होकर घर में पड़े हुए थे। मारपीट की जानकारी होते ही आस पास के लोग उनके घर में गए जहां दोनों सगे भाई खून से लथपथ होकर पड़े हुए थे। दोनों भाई को 108 के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उनके गंभीर हालत को देखते हुए तुरन्त बिलासपुर के सिम्स रिफ़र कर दिया है। दोनों के बीच विवाद और मारपीट का कारण तब तक स्पष्ट नहीं हुआ है, क्योंकि उनके घर में दो भाइयों के सिवा कोई नहीं रहता।