Breaking News

Banner

पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने एक बार फिर तबादला आदेश किया जारी, 2 चौकी प्रभारी समेत 31 पुलिस कर्मी का हुआ ट्रांसफर ।

# प्रदीप पटेल | 30 May, 2021

बिलासपुर। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने एक बार फिर तबादला आदेश जारी किया है, देखा जा रहा है कि लगातार पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है, कई प्रशासनिक अधिकारीयो के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने एक बार फिर अधिकारियों/कर्मचारियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया, लिस्ट जारी करने से पहले कप्तान ने सारे पुलिस कर्मियों से आवेदन मंगा कर तीन विकल्प मांगे थे ।

जिसकी प्रक्रिया पूर्ण होने पर 06 उप.निरीक्षक, 06 स.उप.निरीक्षक सहित 19 प्रधान आरक्षकों को इधर से उधर किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल के अनुसार यह लिस्ट पहले ही निकलने वाली थी। पर लॉक डाउन की वजह से इसमे देर हो गई। इस लिस्ट में कुछ लोगो को ज्यादा टाइम एक ही जगह बिताने के कारण और कुछ लोगो को प्रसाशनिक व्यवस्था के तहत तबादले किये गए हैं ।