Breaking News

Banner

जुए की महफिल सजाए जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा, 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, मुचलका में रिहा ।

# प्रदीप पटेल | 28 May, 2021

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के लुदरूपारा में जुआ की महफिल सजाए जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा है। मौके से 6 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाद में पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया है। बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि लुदरूपारा में जुआरियों की महफिल सजी है। लोग बढ़ चढ़कर दाव लगा रहे हैं। जानकारी मिलते ही थानेदार पारस पटेल की अगुवाई में पुलिस टीम ने लुदरूपारा स्थित मौका पर धावा बोल दिया।

पुलिस को देखते ही जुआरियो  में हलचल मच गयी। इस दौरान पुलिस ने 6 जुआरियों को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती समेत नगद भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके बाद सभी को मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया  गया।

पकड़े गए जुआरियों के नाम और पता ठिकाना

1. सूरज कुमार पिता राजकुमार निर्मलकर निवासी बिल्हा वार्ड क्रमांक 8

2.दीपक श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास निवासी बिल्हा वार्ड क्रमांक 8

3. सोहन केंवट पिता विश्वा केवट निवासी बिल्हा वार्ड क्रमांक 11

4. पिंटू साहू पिता अजीत साहू निवासी बिल्हा वार्ड क्रमांक 09

5. पुरूषोत्तम केंवट फगुआ केवट निवासी पत्थरखदान ।

6. गोविन्द कुर्रे पिता मोहरदास कुर्रे निवासी बिल्हा वार्ड क्रमांक 08 ।