Breaking News

Banner

नगर के दुकान खुलेंगे कल से, तखतपुर एसडीएम ने ली नगर के व्यापारियों की बैठक, बनाई गई व्यवस्था ।

# प्रदीप पटेल | 24 May, 2021

तखतपुर। बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तल के आदेशनुसार अब नगर में कपड़ा, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल फोन, ऑटोमोबाइल, जूता चप्पल, जनरल दुकान, किराना के बाजार खुलेंगे। यहां ऑड-इवन व सम, विषम सिस्टम लागू किया गया है। इसके लिए बिलासपुर कलेक्टर के आदेशानुसार तखतपुर एसडीएम आनंद रुप तिवारी व तहसीलदार भूपेंद्र जोशी ने नगर के व्यपारियों की बैठक एसडीएम कार्यालय में लिया गया।

नगर के व्यपारियों को नंबर जारी किया गया है। जिसमे तहसील चौक से क्रमांक 1 से जारी किया गया। पहले दिन क्रमांक 1 के बाद क्रमांक 2 बंद रहेगा। क्रमांक 3 खुला रहेगा। इसी प्रकार दूसरे दिन क्रमांक 2 चालू रहेगा। इसी प्रकार से नगर के सभी दुकान खुले रहेंगे। नगर की दुकानें शाम 4 बजे तक पहले खुल रही थी इन्हें शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। अगर जो दुकान नियम के तहत बंद रहेगा उस दुकान खुला पाया जाता है तो उस दुकान को 30 दिन तक सील किया जाएगा।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बाला ठाकुर, परवेज भारमल, शिवनाथ देवांगन, किशन सचदेव, पप्पू गुप्ता, दिलीप तोलानी, विनोद तोलानी,, सोनू गगवानी, सुदीप गोयल, गिरीश कश्यप, नर्मदा धुरी, शोएब अंसारी, जित्तू होतचंदनी, अनिल एजाज उपस्थित रहे।