Breaking News

Banner

बिजली की तार टूटकर गिरने से 5 एकड़ धान की फसल में लगी आग, फसल जलकर खाक ।

# प्रदीप पटेल | 21 May, 2021

गरियाबंद। बिजली की तार टूटने से 5 एकड़ धान की फसल में आग लग गई, जिससे फसल जलकर खाक हो गई, ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था, घटना जिले के कुरूद गांव की है। जानकारी के मुताबिक कुरूद गांव के किसान उत्तम और लल्लूराम के खेत में आग लगी है।ग्रामीणों के मुताबिक घटना दोपहर 2 बजे की है, खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की तार टूटकर खेत में जा गिरी, जिससे धान की फसल में अचानक आग लग गई।

धान की फसल जलकर खाक

धान की खेत में आग लगने की खबर भी गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक किसान को धान की फसल जलने से बड़ा नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों के बताया कि आग लगने की जानकारी फोन पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा, पीड़ितों ने शासन से नुकसान के मुआवजे की मांग की है।