Breaking News

Banner

अंधेरे में करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार करने वाले,  6 शिकारी और 3 खरीदार गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 21 May, 2021

बिलासपुर। जिले के कोटा वन रेंज में वन्य प्राणियों का शिकार किया गया है। गुरुवार रात को आरोपियों ने नगचुंवा गांव के पास 2 जंगली सुअर का शिकार किया है। जिसकी सूचना पर कोटा वन रेंज और ATR (अचानकमार टाइगर रिजर्व) की टीम ने देर रात ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 आरोपी टीम को देखकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों से शिकार में इस्तेमाल सामान बरामद किया है।

आरोपियों में 3 खरीददार और 6 शिकारी

कोटा वन रेंज और ATR की टीम को सूचना मिली थी कि नगचुंवा गांव के पास कुछ शिकारी सक्रिय हैं। जो वन्य जीवों के शिकार के फिराक में हैं। इस बीच देर रात ही यह सूचना आई की शिकारियों ने करंट लगाकर से दो जंगली सुअर को शिकार किया है। जिस पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं 3 आरोपी टीम को देखकर भाग गए। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों में 6 शिकारी और 3 खरीदार शामिल हैं। टीम ने आरोपियों से शिकार में इस्तेमाल तार और अन्य सामान बरामद किया है।