Breaking News

Banner

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कीटनाशक दवा पीकर की आत्महत्या करने की कोशिश, तीनों गंभीर हालत में भर्ती  ।

# प्रदीप पटेल | 21 May, 2021

मुंगेली। एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की है, महिला ने पहले अपने बच्चों को कीटनाशक दवा पिलाई, फिर खुद भी पी ली, तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला फास्टरपुर थाना क्षेत्र के जल्ली गांव का है। पुलिस वजह तलाशने जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक जल्ली में रहने वाली सुमन नाम की महिला ने ढाई साल और साल भर के दो बच्चों के साथ कीटनाशक पी लिया। जैसे ही आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी परिजनों को लगी। तो तत्काल तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मां और दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।

फास्टरपुर पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले की डायरी पुलिस के पास अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्राप्त नहीं हुई है। इस वजह से अभी इसके बारे में कुछ भी बता पाना संभव नहीं है, आत्महत्या करने के पीछे की वजह क्या है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वही महिला के साथ में आए गांव के लोगों का कहना है कि महिला का पति मूकबधिर है, जिसके चलते वह परेशान रहती थी। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की है, लेकिन घटना की असल वजह क्या है, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है।