Breaking News

Banner

सेल्फी लेने के चक्कर में केंदई वाटर फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत ।

# प्रदीप पटेल | 21 May, 2021

कोरबा। सेल्फी लेने के चक्कर में केंदई वाटर फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों को मौत हो गई। बड़े भाई आयुष की महीने भर पहले ही शादी हुई थी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर आयुष की लंदन में नौकरी लग गई थी, वो जाने वाला था, लेकिन लॉकडाउन में फंस गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा में आज आंधी तूफान के चलते बिजली ठप्प था, जिस कारण 30 वर्षीय पीयूष गोयल, भाई आयुष गोयल (19 वर्ष), पत्नी राशि गोयल (27 वर्ष) और बहन रिया गोयल (28 वर्ष) एक साथ घूमने निकल गए, गांव में बिजली गुल होने की वजह से पति-पत्नी और भाई-बहन घूमते हुए केंदई वाटर फॉल पहुंच गए। जहां बड़ा भाई सेल्फी लेने के चक्कर में पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए पानी में उतरा छोटा भाई भी वापस नहीं लौटा, उसके बाद पत्नी और बहन ने भी पानी में कूदकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।

सेल्फी लेने के चक्कर में फिसला पैर

सेल्फी लेने के दौरान ही बड़े भाई पीयूष गोयल का पैर फिसला और सीधे पानी की गहराई में जा गिरा, पीयूष को पानी में डूबता देख छोटा भाई आयुष भी पानी में छलांग लगा दिया, अपने भाई को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो भी पानी में डूब गया। इन दोनों भाइयों को तैरना नहीं आता था, यह नजारा देख पीयूष की पत्नी राशि गोयल और बहन रिया घबरा गई, शोर शराबा करने लगे, मदद के लिए आस-पास चिल्लाने लगे।

पत्नी और बहन ने शव निकाला बाहर

जब उन्हें कोई मदद नहीं मिली, तब वो दोनों भी पानी में कूद गई. क्योंकि उन्हें तैरना आता था, काफी देर तक जद्दोजहद करने के बाद आखिरकार दोनों ने मिलकर पीयूष और आयुष को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन उन दोनों को इस बात का मलाल रह गया कि उन्हें बचा नहीं सके, क्योंकि जब तक दोनों को पानी से बाहर निकाल पाते, उससे पहले ही डूबने से दोनों भाई की मौत हो गई।

घर में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 122 के पुलिसकर्मी मौके-ए-वारदात पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी, कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों शव का परीक्षण किया गया, जहां दोनों की पम्पिंग की गई। और डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया, शवों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव गृह में रखा गया है, कल पोस्ट मार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है.

14 अप्रैल को हुई थी शादी, नौकरी करने जाना था लंदन

बताया जा रहा है कि कटघोरा निवासी पीयूष अग्रवाल की शादी 14 अप्रैल को दुर्ग निवासी राशि गोयल के साथ हुई थी। दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी कर रहा था, शादी के लिए वापस घर लौटा था, वर्तमान में उसकी नौकरी लंदन में लग गई थी, लेकिन लॉकडाउन लग जाने की वजह से जा नहीं सका।