Breaking News

Banner

तखतपुर नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी कोरोना संक्रमित हो जाने से उनका प्रभार सकरी नायब तहसीलदार को सौंपा गया ।

# प्रदीप पटेल | 18 May, 2021

तखतपुर। नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण उनका प्रभार सकरी नायब तहसीलदार को सौंपा गया है।

तखतपुर सीएमओ के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण उनके स्वस्थ होने तक उनका प्रभार सकरी में पदस्थ नायब तहसीलदार गुरुदत्त पंचभाये को दिया गया है। इस आशय का आदेश कलेक्टर बिलासपुर ने जारी किया है। जिसमें उन्होंने सीएमओ शीतल चंद्रवंशी के स्वस्थ होने तक नगरपालिका के सीएमओ की जवाबदारी निर्वहन करेंगे।