Breaking News

Banner

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रत होकर पलटी, 18 घायल, 3 गंभीर ।

# प्रदीप पटेल | 18 May, 2021

अंबिकापुर। आज तड़के यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रत होकर पलट गई। घटना उदयपुर के पास गड्ढे में हुई। बस रायपुर से गढ़वा जा रही थी। हादसे में बस में सवार 18 यात्रियों को चोटें आई है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार उदयपुर के मुताबिक रायपुर से गढ़वा जा रही महिन्द्रा कंपनी की बस अम्बिकापुर रायपुर मार्ग में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम गुमगा भोर में 4 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में पलट गई।

संभावना है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 को चोटें आई है। दुर्घटना की सूचना पर उदयपुर पुलिस व तहसीलदार के साथ प्रशासनिक दल भी मौके पर मौजूद है, हादसे में घायल 18 लोगों को उपचार के लिए उदयपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से 3 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, दूसरे स्वास्थ्य यात्रियों के लिए दूसरी बस बुलाकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक भेज दिया गया है ।